PVCHR initiative supported by EU

Reducing police torture against Muslim at Grass root level by engaging and strengthening Human Rights institutions in India

Tuesday, October 1, 2013

7 सितम्बर, 2013 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय से की गयी शिकायत पर जिला प्रशासन अम्बेडकरनगर को कार्यवाही का आदेश

                                                                                                                                       


सेवा में,                                                7 सितम्बर, 2013
माननीय मुख्यमंत्री महोदय
उत्तर प्रदेश सरकार,
लखनऊ |
 विषय:- उत्तर प्रदेश के जिला-अम्बेडकरनगर, थाना-बेवाना में एक युवक पर सत्ताधारी दबंगों द्वारा झुठे केस में फसाकर एफ0आई0आर0 दर्ज कराया गया। सम्बंघित प्रकरण में पीडित द्वारा न्याय मांगने के सन्दर्भ में।
महोदय,
आपको अवगत कराना चाहते है कि पीडित मो0 शरीफ पुत्र-आजिद उत्तर प्रदेश के जिला-अम्बेडकरनगर, थाना-बेवाना, ग्राम-रसूलपुर का निवासी हैं।
उक्त गांव की दलित बस्ती के समीप आवादी की जमीन है, जिस पर कुछ सत्ताधारी दबंग युवक कब्जा करना चाहते है। पीडित द्वारा इसकी खिलाफत करने पर दबंगो ने उसे डरा-धमकाकर उसके खिलाफ झुठे केस में एफ0आई0आर0 धारा 406,419,420,504,506,IPC के तहत करवा दिया गया। पीडित को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं ।
       अतः आपके निवेदन है कि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उक्त दबंगो के खिलाफ कार्यवाही तथा पीडित का न्याय दिलाने की कृपा करें मामले की निष्पक्ष एजेन्सी द्वारा जाच कराकर न्यायोचित कार्यवाही करने की कृपा करें।  

भवदीय
डा0 लेनिन
महासचिव,
मानवाधिकार जननिगरानी समिति,
सा 4/2 ए दौलतपुर, वाराणसी,
  Please visit:




No comments:

Post a Comment