PVCHR initiative supported by EU

Reducing police torture against Muslim at Grass root level by engaging and strengthening Human Rights institutions in India

Thursday, September 5, 2013

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना-देहलीगेट में एक सिमेन्ट व्यापारी के घर से करीब 6 लाख रु0 सामान की चोरी की एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने के सन्दर्भ में।

  

सेवा में,                                                6 सितम्बर, 2013

श्रीमान् अध्यक्ष महोदय,

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,

नई दिल्ली।

विषय:- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना-देहलीगेट में एक सिमेन्ट व्यापारी के घर से करीब 6 लाख रु0 सामान की चोरी की एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने के सन्दर्भ में।

महोदय,

आपको अवगत कराना है कि पीडित मुस्ताक अली पुत्र-जीवन खान उत्तर प्रदेश के जिला-अलीगढ़, थाना-देहलीगेट के महफूज नगर रहमन मस्जिद, गौड रोड़ का निवासी है। पीडित सिमेन्ट का व्यापारी है।

दिनांक 22 दिसम्बर, 2012 को पीडित की पत्नी बच्चों संग मायके गयी थी तथा पीडि़त की तबीयत खराब होने से वह जिला अस्पताल मलखान सिंह में भर्ती था। उसी भोर में 3:30 बजे पीडि़त के घर में मुहल्ले के ही कुछ युवक जजरुद्दीन पुत्र-अलीशेर तथा अली मोहम्मद (बब्लू) पुत्र-दौलत खान निवासी एटा व कुछ अन्य लोग घुस गये तथा 1.83000 रु0 नकद व सोने-चांदी के कुछ सिक्के, सोने की चार चुडियां व अन्य गहने सुटकेस समेट उठा ले गये।

जिसकी सूचना मुहल्ले के व्यक्तियों द्वारा पीडित को मिली तथा वह देहलीगेट थाने पर अभियुक्तों के खिलाफ नामजद एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कोई भी गिरफ्तारी नही की और न ही चोरी का सामान ही वापस मिला।

अतः आपसे निवेदन है कि पुलिस प्रशासन को यह निर्देश दे कि अभियुक्तों को गिरफ्तारी करके  कानूनी कार्यवाही कर चोरी किया हुआ सामान बरामद करें।

 

भवदीय

डा0 लेनिन

महासचिव,

मानवाधिकार जननिगरानी समिति,

सा 4/2 ए दौलतपुर, वाराणसी,

+91-9935599333

  Please visit:
 
 

Monday, September 2, 2013

PVCHR: Face of Human Rights initiative in India

PVCHR: Face of Human Rights initiative in India: I am unsatisfied with Human Rights Defender desk of NHRC. Please read our urgent appeal on 25 January 2013. I wrote to NHRC. http://...

Sunday, September 1, 2013

अलीगढ में नाबालिक लडकी के अपहरण का पुलिस वालों द्वारा एफ0आई0आर0 दर्ज नही करने के सन्दर्भ में ।

सेवा में,                         2 सितम्बर, 2013
श्रीमान् अध्यक्ष महोदय
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,
नई दिल्ली ।
विषय:- अलीगढ में नाबालिक लडकी के अपहरण का पुलिस वालों द्वारा एफ0आई0आर0 दर्ज नही करने के सन्दर्भ में ।
महोदय,
       आपको यह अवगत कराना है कि प्रार्थी अमजद उम्र-40 वर्ष, पु़त्र-राजु मास्टर अलीगढ़ जिला के सागर कालोनी मंजुरगढ़ी, थाना-क्वार्शी का निवासी हैं।
3 जनवरी, 2013 को पीडि़त की 4 वर्षीय बेटी आशमा का घर के बाहर खेलते हुए अपहरण कर लिया गया । जिसका गवाह एक मजदूर है जो एक औरत द्वारा टैªक्टर से ले जाते उस बच्ची को देखा था । परन्तु वो नही समझ पाया कि ये अपहरण है।
पीडित रिक्शा चालक ने इसकी जानकारी 100 नम्बर पर पुलिस को दी व एफ0आई0आर0 दर्ज कराने थाने गया लेकिन पुलिस उक्त लड़की को खोजने से आनाकनी करने लगी व पीडित को थाने से भगा दिया।
अतः आपसे निवेदन है कि पुलिस प्रशासन द्वारा अपहरण का केस दर्ज कर उक्त छात्रा को खोजने का आदेश दिया जाय ।

भवदीय
डा0 लेनिन
महासचिव
मानवाधिकार जननिगरानी समिति,
सा 4/2 ए दौलतपुर, वाराणसी,
+91-9935599333
  Please visit:

उत्तर प्रदेश के जिला-अलीगढ़, थाना-देहलीगेट में एक युवती के साथ सामुहिक बलात्कार, थाने पर एफ0आई0आर0 दर्ज कराने व मेडिकल रिपोर्ट देने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने के सन्दर्भ में ।

सेवा में,                                2 सितम्बर, 2013
श्रीमान् अध्यक्ष महोदय,
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,
नई दिल्ली ।
विषय:- उत्तर प्रदेश के जिला-अलीगढ़, थाना-देहलीगेट में एक युवती के साथ सामुहिक बलात्कार, थाने पर एफ0आई0आर0 दर्ज कराने व मेडिकल रिपोर्ट देने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने के सन्दर्भ में ।
महोदय,
आपको अवगत कराना चाहते है कि उत्तर प्रदेश में जिला-अलीगढ़, थाना-देहलीगेट गली नम्बर-4 तेलीपाडा शाहजमाल की निवासिनी फरजाना उम्र-34 वर्ष पत्नी-कारीजीशान के साथ कुछ दबंग युवक अब्दुल मजीद पुत्र-हफीज, अब्दुल कलाम उर्फ भुरा, पुत्र-नामालुम, इसरायल गुल्ला, मुजाहिद पुत्र-हवलदार खां ने 28  नवम्बर, 2012    की रात 12:00 बजे प्रार्थीनी के घर उसके पति का पत्र देने के बहाने घुस गये व उसके साथ सामुहिक बलात्कार कर घायल कर दिया। घटना घटित होते वक्त पीडिता व उसकी 10 वर्षीय बेटी घर में अकेले थे। इसके बाद अभियुक्तों ने घर में रखे सोने-चान्दी के गहने व 7 हजार रुपये लिया व भाग गये।
पीडिता उक्त घटना की जानकारी थाना-देहलीगेट में दी व एफ0आई0आर धारा 392  376 IPC के तहत दर्ज करायी। पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होता देख पीडिता 17 जनवरी, 2013 को पत्र के माध्यम से एस0एस0पी0 अलीगढ़ को अवगत करायी। इसके बाद माजिद व भुरा को एस0एस0पी0 महोदय के आदेश पर गिरफ्तार किया गया परन्तु थाना-देहलीगेट के एस0एच00 ने उन्हें छोड दिया। तथा इस केस को फर्जी बताकर एफ0आर0 लगा दिया। अभियुक्तो में पीडित के पति पर झुठे केस के आरोप में 420  लगातार जेल में बन्द करवा दिया है। तथा पीडित को बराबर धमकियां दी जा रही है तथा उसकी 10 वर्षीय बेटी को जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं।
अतः आपसे निवेदन है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए इस केस में किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराते हुए जल्द से जल्द न्यायोचित कार्यवाही करने की कृपा करें।
भवदीय
डा0 लेनिन
महासचिव
मानवाधिकार जननिगरानी समिति,
सा 4/2 ए दौलतपुर, वाराणसी
+91-9935599333



 Please visit:

Friday, August 30, 2013

उत्तर-प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के रसूलपुर, मुबारकपुर में एक मुस्लिम युवक की भैस चोरी का इल्जाम लगाकर ह्त्या करने और FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न किये जाने के सम्बन्ध में |

सेवा में,                                          30 अगस्त, 2013

श्रीमान अध्यक्ष महोदय,

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,

नई दिल्ली |

विषय : उत्तर-प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के रसूलपुर, मुबारकपुर में एक मुस्लिम युवक की भैस चोरी का इल्जाम लगाकर ह्त्या करने और FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस द्वारा किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न किये जाने के सम्बन्ध में |

महोदय,

      आपको यह अवगत कराना है कि पीड़ित नवी अहमद पुत्र रहमान उत्तर प्रदेश के जिला अम्बेडकरनगर के मुहल्ला छज्जापुर टांडा का निवासी है | पीड़ित का भाई अनिश उर्फ़ नाटे भैस खरीदने व बेचने का काम करता था | 23 दिसम्बर, 2012 की रात अनिश भैस खरीदने के लिए रसूलपुर, प्यारेपुर गाँव के लक्खू कन्नौजिया के घर गया था | भैस के दाम को लेकर उन लोगो के बीच कुछ कहा सुनी हुई | शोर सुनकर वहा पर गाँव के प्रधान और अन्य गाँव वाले भी एकत्रित हो गए | लक्खू कन्नौजिया, रवि कुमार कन्नौजिया, राजेश वर्मा व अन्य युवक ने गाँव के प्रधान महेंद्र पाल के साथ मिलकर अनिश को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया | अनिश को तब तक मारते रहे जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया | जब उन लोगो ने देखा कि अनिश की मृत्य हो गयी है तब गाँव के प्रधान ने अन्य लोगो के साथ मिलकर थाने में यह रिपोर्ट लिखवाई कि अनिश भैस चोरी करने आया था और उसे रेंज हाथो पकड़ा गया और पिटाई से उसकी मौत हो गयी |  

      जबकि उस समय अनिश के पास 30000/- रुपये भी थे जिसे उन लोगो ने लूट लिया और उसकी ह्त्या कर दी | इसके बाद जब यह खबर सभी के सामने आयी तो लोगो ने पुलिस का घेराव कर ह्त्या का मुकद्दमा दर्ज करने हेतु पुलिस से अपील की जिसके बाद पुलिस ने नामजद मुकद्दमा तो दर्ज कर लिया परन्तु किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की | वही दूसरी तरफ हिन्दूवादी संगठन इसे सांप्रदायिक रंग देने की धमकी देकर पुलिस प्रशासन पर दबाव बना रहे है कि मुकद्दमा वापस लिया जाय |

      अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी का आदेश पुलिस को दे और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की कृपा करे | इसके साथ ही साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाले अवांछनीय तत्वों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही का निर्देश देने की कृपा करे |

 

भवदीय

डा0 लेनिन

महासचिव

मानवाधिकार जननिगरानी समिति,

सा 4/2 ए दौलतपुर, वाराणसी

+91-9935599333


 Please visit:
 
 

Thursday, August 29, 2013

Malnutrition death of a girl in Varanasi,India

Documentary made by Rohit Kumar of PVCHR highlights the plight of weaver belong to Muslim community at Rahimpur, Lohta of Varanasi in India.

Wednesday, August 28, 2013

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के ग्राम रठगवां, थाना जंवा में नवविवाहिता को ससुराल वालो द्वार दहेज़ उत्पीडन कर ह्त्या का FIR दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी न किये जाने के सम्बन्ध में

सेवा में,                                     29 अगस्त, 2013

श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय,

उत्तर प्रदेश |



विषय : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के ग्राम रठगवां, थाना जंवा में
नवविवाहिता को ससुराल वालो द्वार दहेज़ उत्पीडन कर ह्त्या का FIR दर्ज
होने के बावजूद पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी न किये जाने के
सम्बन्ध में |

महोदय,

      आपका ध्यान इस और आकृष्ट करना चाहता हूँ कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़
जिले के ग्राम रठगवा, थाना जंवा के निवासी जानीष खान पुत्र वशीर खान ने
अपनी 20 वर्षीय पुत्री शायमा की शादी मुस्लिम रीती रिवाज से दिनांक 31
अक्टूबर, 2012 को अलीगढ़ जिले के हमदर्दनगर, थाना जमालपुर, सिविल लाइन के
निवासी अफजल पुत्र निवास अली के साथ धूम-धाम से की | कुछ दिनों तक तो
ससुराल में सब ठीक ठाक चलता रहा लेकिन कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज़
की मांग करने लगे और शायमा के साथ मार पीट गाली गलौज करने लगे | आये दिन
उनकी मांगे बढ़ती जा रही थी | ससुराल वाले 1 लाख रुपये और मोटर साईकिल की
मांग की नहीं देने पर शायमा को जान से मारने की धमकी दी | काफी समझाने के
बाद भी ससुराल वाले अपनी इस नाजायज मांग पर अड़े रहे और शायमा को रोज
प्रताड़ित करते रहते थे |

      दिनांक 29 दिसम्बर, 2012 को रात 2-3 बजे शायमा के घरवालो को यह
सूचना मिली कि उनकी पुत्री ह्त्या हो गयी है | मृतका के परिजन अविलम्ब
उसके ससुराल पहुचे | वहाँ पर लाश कमरे में पडी थी और चहरे और शरीर पर कई
जगह चोट के निशान थे | घर का पूरा सामान बिखरा        पडा था उसके हाथ की
चुडिया भी टूटकर उसके हाथ में धंसी हुयी थी जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि
काफी मारपीट व झगड़ा होने के बाद उसे जान से मारा गया हो | इसके आलावा
सबसे चौकाने वाली बात यह थी की उस समय घर पर कोइ भी ससुराल का व्यक्ति
मौजूद नहीं था सब भाग गए थे |

      जब इस घटना का FIR कराने थाना सिविल लाइन गए तो वहा पर काफी मशक्कत
के बाद FIR दर्ज किया गया | लेकिन नामजद FIR होने के बाद भी पुलिस काफी
दबाव के बाद एक अभियुक्त अफजल को गिरफ्तार कर लिया परन्तु अन्य
अभियुक्तों की तलाश या गिरफ्तारी के लिए कोइ भी कार्यवाही नहीं कर रही है
| आज भी अभियुक्तगण खुले आम घूम रहे है |

      अतः आपसे निवेदन है कृपया आप इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इस
केस में न्यायोचित कार्यवाही का आदेश देने की कृपा करे |





भवदीय

डा0 लेनिन

महासचिव

मानवाधिकार नाजनिगरानी समिति,

सा 4/2 ए दौलतपुर, वाराणसी

+91-9935599333

Please visit:
www.pvchr.net
www.pvchr.asia
 www.pvchr.org
minority.pvchr.@blogger.com
 www.youtube.com/pvchrindia
 www.pvchr.blogspot.com
 www.sapf.blogspot.www.